Ad image

गंगा में डूबे राजस्थान के युवक के शव समेत एक और अज्ञात शव बरामद

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश, 12 जून 2026। मुनिकीरेती क्षेत्र के तपोवन स्थित साईं घाट पर गंगा में डूबे राजस्थान निवासी युवक का शव SDRF ने सर्च अभियान के दौरान बरामद कर लिया है। अभियान के दौरान एक अन्य अज्ञात व्यक्ति का शव भी मिलने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, 8 जून को जोधपुर (राजस्थान) निवासी 20 वर्षीय श्याम जांगिड़ साईं घाट पर स्नान करते समय गंगा नदी की तेज धारा में बह गया था। घटना के बाद से SDRF की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
शुक्रवार को चलाए गए सर्च अभियान के दौरान SDRF को श्याम का शव पशुलोक बैराज क्षेत्र में मिला। मौके पर मौजूद परिजनों ने शव की पहचान श्याम जांगिड़ के रूप में की। इसके बाद SDRF ने शव को नदी से बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए AIIMS Rishikesh की मोर्चरी भिजवा दिया है।
इसी दौरान SDRF टीम को पशुलोक बैराज क्षेत्र से एक अन्य अज्ञात पुरुष का शव भी बरामद हुआ। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शव करीब 8 से 10 दिन पुराना है तथा मृतक की आयु 30 से 35 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है।
पुलिस ने अज्ञात शव की पहचान के लिए आसपास के सभी थाना क्षेत्रों को सूचना भेज दी है। मामले में आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!