Ad image

आस्था की नगरी बद्रीनाथ पहुंचे मुकेश अंबानी, स्वामी रसिक महाराज से लिया आशीर्वाद, दोनों धामों के लिए दिया 10 करोड़ का दान

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

बद्रीनाथ 16 जून। देश के सुप्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी सोमवार को पवित्र बद्रीनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की तथा देश की सुख-समृद्धि, विकास और जनकल्याण की प्रार्थना की। उनकी इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
बद्रीनाथ धाम में मुकेश अंबानी ने नृसिंह पीठाधीश्वर एवं सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वामी रसिक महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर स्वामी रसिक महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया और उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र निर्माण में निरंतर योगदान की मंगलकामना की।
स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति सेवा, करुणा और आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश देती है तथा समाज को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करती है।
मुकेश अंबानी ने भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए पांच-पांच करोड़ रुपये की सहयोग राशि भी समर्पित की।
इस अवसर पर मौजूद श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों ने इसे आस्था और आध्यात्मिक चेतना से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर बताया। पूरे बद्रीनाथ धाम में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!