(गजा से डी.पी. उनियाल)
टिहरी गढ़वाल 3 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व की अनुमति के उपरांत टिहरी भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत ने विभिन्न प्रकोष्ठों में नई नियुक्तियां की हैं। इसी क्रम में नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के क्वीली डांडा स्थित घंटाकर्ण धाम मंदिर समिति के अध्यक्ष विजय प्रकाश विजल्वाण को भाजपा धर्म संस्कृति प्रकोष्ठ का जिला संयोजक मनोनीत किया गया है। वहीं अशोक तिवाड़ी और सीताराम भट्ट को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला संयोजक मनोनीत होने पर विजय प्रकाश विजल्वाण ने भाजपा प्रदेश नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे तथा सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।
उनके मनोनयन पर डॉ. जगमोहन सिंह सजवाण, नरेंद्र विजल्वाण, अशोक विजल्वाण, मोहन लाल विजल्वाण, मान सिंह चौहान, नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष मीना खाती, जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह असवाल, ताजबीर सिंह खाती, सत्येंद्र सजवाण, दर्शन लाल, धूम सिंह चौहान, डी.पी. उनियाल, टंखी सिंह नेगी, बी.एस. खड़वाल, आनंद सिंह खाती सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और धर्मावलंबियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।




