विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को लेकर राजनीतिक दलों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई मतदाता सूची को त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाने में सहयोग का किया आह्वान
टिहरी गढ़वाल, 16 जून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद टिहरी गढ़वाल में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के सफल संचालन को लेकर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, अध्यक्षों एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के बीएलए-1 (बूथ लेवल एजेंट) के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी देते हुए राजनीतिक दलों से मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा बूथ स्तर पर मतदाता सूची के सत्यापन कार्य में बीएलए की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपने बीएलए के माध्यम से बूथ स्तर पर मतदाता सूची के परीक्षण में सहयोग करने और निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने का अनुरोध किया।
बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष एवं जनसहभागिता आधारित बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने आयोग के निर्देशों के अनुरूप पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
बैठक में कांग्रेस नेता देवेंद्र नौडियाल, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र प्रसाद डोभाल, भाजपा प्रतिनिधि जयेंद्र पंवार, सांसद प्रतिनिधि रामलाल नौटियाल, एडीईओ निर्वाचन विजय तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी जवाहर सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!