डाबरी की सिमरन 10 दिन से लापता, जनआक्रोश बढ़ा—1 मई को चक्का जाम का ऐलान

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 29 अप्रैल 2025 । थौलधार ब्लॉक की डाबरी गांव की 14 वर्षीय छात्रा सिमरन 20 अप्रैल से लापता है। रथी देवता मेले से लौटते समय एक युवक ने उसे गाड़ी में बैठाया और सड़क किनारे उतार दिया। सिमरन मेधावी छात्रा है और सहपाठियों को पढ़ाती भी थी।

परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि युवक पुलिस हिरासत में है, लेकिन 10 दिन से कोई ठोस पूछताछ या कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज ग्रामीणों ने आज चौकी का घेराव किया।

पूर्व कनिष्ठ प्रमुख कुलदीप पवार और कांग्रेस नेता मुरारीलाल खंडवाल ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो 1 मई को कांडीखाल में चक्का जाम होगा। सिमरन की मां का रो-रो कर बुरा हाल है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!