जिलाधिकारी ने बौराडी में प्रस्तावित बैडमिंटन कोर्ट का किया निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा आज टिहरी क्षेत्रान्तर्गत बौराडी मे प्रस्तावित बैडमिंटन कोर्ट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खेल सुविधाओं की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण एवं विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में खेल सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!