टिहरी गढ़वाल 2 जुलाई। सहकारिता मंत्रालय के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सहकारिता सप्ताह के तहत टिहरी गढ़वाल जिला सहकारी बैंक की सभी शाखाओं एवं जनपद के विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों में महिला एवं युवा सहकारी सम्मेलन आयोजित किया गया।
इस दौरान सहकारिता आंदोलन से जुड़ी महिलाओं और युवाओं को सम्मानित किया गया तथा कॉलेज और विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ सहकारिता विषय पर संवाद कर उन्हें इसके महत्व से अवगत कराया गया।




