भाजपा गजा मंडल की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गजा (डी.पी. उनियाल)

टिहरी गढ़वाल 7 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी गजा मंडल की मासिक बैठक सरस्वती विद्या मंदिर पोखरी (क्वीली) के सभागार में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत, मंडल प्रभारी सुशील कुमार बहुगुणा, जिला मंत्री मीना खाती, कार्यालय प्रभारी जयेंद्र पंवार तथा नगर पंचायत गजा के अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंडल अध्यक्ष राजेश रावत एवं पदाधिकारियों ने अतिथियों का माल्यार्पण और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत ने कहा कि बूथ स्तर का कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
मंडल प्रभारी सुशील कुमार बहुगुणा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जनता से संवाद कर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए। जिला मंत्री मीना खाती, कार्यालय प्रभारी जयेंद्र पंवार, नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह असवाल और ताजबीर सिंह खाती ने भी संगठन की मजबूती और सक्रियता पर बल दिया।
मंडल अध्यक्ष राजेश रावत ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी और अधिक मजबूत होगी।
बैठक में पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख ईश्वरी विजल्वाण, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष रविंद्र राज, किसान मोर्चा अध्यक्ष विजय राम उनियाल, शूरबीर गुसाईं, भारती सजवाण, मंजू देवी, जगदीश पंवार, मनोहर लाल, राजेंद्र, धर्मबीर, जसपाल, महेश, नरेश, रणजीत सिंह, देवेंद्र उनियाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में पहली बार पहुंचे जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!