Ad image

श्रीनगर व्यापार सभा का शपथ ग्रहण समारोह कल, कई विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर गढ़वाल व्यापार सभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह कल सायं 4:00 बजे गोला बाजार में आयोजित किया जाएगा। समारोह में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी तथा सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

व्यापार सभा श्रीनगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनुज जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने व्यापारियों, गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा कि यह समारोह व्यापारिक एकता, संगठन की मजबूती तथा व्यापारियों के हितों के प्रति सामूहिक संकल्प का प्रतीक होगा। समारोह में विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!