टिहरी गढ़वाल । उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन की चम्बा शाखा ने जनपदीय संगठन के आह्वान पर टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता समाप्त करने तथा पुरानी पेंशन योजना बहाल किए जाने की मांग को लेकर उपशिक्षा अधिकारी कार्यालय, चम्बा में प्रदर्शन किया।
इस दौरान शिक्षकों ने प्रधानमंत्री एवं उत्तराखंड के शिक्षामंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपशिक्षा अधिकारी कार्यालय के प्रतिनिधि अजय तोपवाल के माध्यम से प्रेषित किया। ज्ञापन में शिक्षकों की विभिन्न मांगों का शीघ्र समाधान किए जाने की मांग उठाई गई।
कार्यक्रम में एसोसिएशन के संरक्षक उत्तम तोपवाल ,पूर्व जिलाअध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्री परमजीत सजवाण जी ,वर्तमान जिला प्रवक्ता श्री टी.टी राणा जी ,शाखा चम्बा की वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती दीपिका आर्य जी, संयुक्तमंत्री श्री विजय जोशी जी, ऑडिटर श्री अतुल चमोली जी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष थौलधार श्री विनोद नेगी जी, श्री विजय सिंह जी,श्री अनिल बधानी जी, श्री दिनेश कुमार जी, श्री विनोद सेलुरियाल जी, श्री नरेशपाल जी,श्रीमती रजनी थपलियाल जी,श्रीमती सोबती डोभाल जी, श्रीमती आनंदी चौहान जी,श्रीमती पूनम जी, श्रीमती रेशमा, श्रीमती फुरकाना, श्री गोविंद रावत जी,श्री फत्ते सिंह जी,श्री राकेश चौहान जी, मो. यूनुस जी, श्री कुँवर सिंह मखलोगासहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
एसोसिएशन ने विकासखंड चम्बा के सभी शिक्षकों से 17 जुलाई 2026 को जिला मुख्यालय में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।
टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने व पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



