Ad image

हरेला उत्सव पर जनपद में होंगे पौधरोपण कार्यक्रम, प्रभारी मंत्री व वन मंत्री करेंगे प्रतिभाग

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 15 जुलाई। हरेला उत्सव-2026 के अवसर पर गुरुवार, 16 जुलाई को जनपद टिहरी गढ़वाल में विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
भोनाबागी (टीसीआर), टिहरी में अपराह्न 12 बजे आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि सहभागिता करेंगे।
इसी समय विकासखंड जौनपुर के ग्राम परोगी में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
वहीं, अपराह्न 3:30 बजे पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (पीटीसी) नरेंद्रनगर में आयोजित हरेला उत्सव कार्यक्रम में प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।
जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से कार्यक्रमों में सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!