Ad image

हरेला पर टिहरी पुलिस का हरित संकल्प, एसएसपी श्वेता चौबे ने किया पौधारोपण

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 16 जुलाई। हरेला पर्व के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे के नेतृत्व में पुलिस लाइन चंबा सहित जनपद के सभी थाना परिसरों में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। पुलिस लाइन में विभिन्न प्रजातियों के 200 पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड का संदेश दिया गया।
एसएसपी श्वेता चौबे ने स्वयं पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि हरेला प्रकृति के प्रति हमारी आस्था और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों से पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का आह्वान किया।
जनपद के सभी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। टिहरी पुलिस ने जनपदवासियों से हरेला पर्व पर अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील करते हुए संदेश दिया—”हर गाँव का यही पैगाम, एक पेड़ माँ के नाम।”


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!