पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली कूच, युवाओं से आंदोलन में शामिल होने की अपील

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। कांग्रेस नेता कुलदीप सिंह पंवार ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि यह देश के लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों का मनोबल टूट रहा है और भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
पंवार ने कहा कि देहरादून में आयोजित रैली के बाद अब दिल्ली के जंतर-मंतर पर इस मुद्दे को लेकर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने युवाओं, छात्रों और आम नागरिकों से आंदोलन में शामिल होकर पेपर लीक के खिलाफ आवाज उठाने और निष्पक्ष भर्ती व्यवस्था की मांग को मजबूत करने की अपील की।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!