उत्तराखंड राजकीय शिक्षक संघ चुनाव में रविंद्र सिंह राणा बने प्रदेश अध्यक्ष तो डॉ अंकित जोशी महामंत्री

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून। उत्तराखंड राजकीय शिक्षक संघ के बहुप्रतीक्षित प्रदेश स्तरीय चुनाव में रविंद्र सिंह राणा ने प्रदेश अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉ. सोहन सिंह माजिला को 4,349 मतों के बड़े अंतर से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही संघ की नई प्रदेश कार्यकारिणी का भी गठन हो गया।
प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव में रविंद्र सिंह राणा को 10,200 मत मिले, जबकि डॉ. सोहन सिंह माजिला को 5,851 और डॉ. कविंद्र मोहन उनियाल को 363 मत प्राप्त हुए।
नई कार्यकारिणी में डॉ. भुवन चंद्र जोशी उपाध्यक्ष, डॉ. अंकित जोशी महामंत्री, विनोद कुमार जीना संयुक्त मंत्री तथा डॉ. बद्री प्रसाद सेमवाल कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
उपाध्यक्ष पद पर डॉ. भुवन चंद्र जोशी ने 4,354 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। महामंत्री पद पर डॉ. अंकित जोशी को 3,793 मत, संयुक्त मंत्री पद पर विनोद कुमार जीना को 3,407 मत और कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. बद्री प्रसाद सेमवाल को 4,186 मत मिले।
रविवार को शिक्षा निदेशालय में माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनोद प्रसाद सिमल्टी ने चुनाव परिणामों की आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने सभी विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी शिक्षकों के हितों के साथ-साथ विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था और पठन-पाठन को मजबूत बनाने में सकारात्मक भूमिका निभाएगी।
प्रदेशभर के शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी वाले इस चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी से संगठन को और मजबूत करने तथा शिक्षकों की समस्याओं के प्रभावी समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!