Ad image

विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक, निर्वाचन नामावली कार्यक्रम की दी जानकारी

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 20 जुलाई 2026। अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी मुक्ता मिश्र की अध्यक्षता में शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जनपद स्तरीय पदाधिकारियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत निर्वाचक नामावली के आलेख्य प्रकाशन तथा आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पुनरीक्षण प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने में राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की गई।
इस दौरान अधिकारियों ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पुनरीक्षण कार्यक्रम की विभिन्न चरणों की जानकारी देते हुए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, संशोधन एवं अन्य दावों-आपत्तियों से संबंधित प्रक्रिया पर भी चर्चा की।
बैठक में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हरीश डंगवाल, इंडियन नेशनल कांग्रेस युवा के प्रदेश महासचिव सुधीश पंवार, बहुजन समाज पार्टी के रमेश राज सहित सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!