Ad image

उदीयमान खिलाड़ियों की छात्रवृत्ति की धनराशि संबंधित के बैंक खातों में हस्तांतरित- संजीव कुमार

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 17 मार्च, 2023। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत उदीयमान खिलाड़ियों की छात्रवृत्ति की धनराशि संबंधित के बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी गई है।
जिला क्रीड़ा अधिकारी टिहरी गढ़वाल संजीव कुमार पौरी ने बताया कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल के चयनित समस्त उदीयमान खिलाड़ियों की छात्रवृत्ति की धनराशि माह जनवरी 2023 तक संबंधित के बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी गई है। आयु वर्ग 8 से 10 वर्ष के उदीयमान खिलाड़ियों को बैंक चेक के माध्यम से भुगतान किया गया है। कहा कि जिन खिलाड़ियों द्वारा अभी तक चेक प्राप्त नहीं किए गए हैं, वे अपने-अपने बैंक चेक जिला खेल कार्यालय नरेंद्र नगर टिहरी गढ़वाल से प्राप्त करने का कष्ट करें।

उन्होंने कहा कि जिन खिलाड़ियों के खातों में किसी कारणवश छात्रवृत्ति की धनराशि अभी तक नहीं पहुंच पाई है, वे दूरभाष नंबर 7302225379, 9759513277 पर संपर्क करने का कष्ट करें।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!