टिहरी झील रिंग रोड परियोजना के प्रभावितों की जनसुनवाई सम्पन्न

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 22 जुलाई 2026 । जन सुनवाई के दूसरे दिन आज अपर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल की अध्यक्षता में बुधवार को विधानसभा क्षेत्र प्रतापनगर के अंतर्गत टिहरी झील के चारों ओर प्रस्तावित रिंग रोड (पूर्व निर्मित मोटर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुधारीकरण) परियोजना के लिए भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन से संबंधित जनसुनवाई डोबरा-चांठी पुल के समीप आयोजित की गई।
जनसुनवाई में तहसील मदननेगी एवं टिहरी के 09 प्रभावित ग्रामों—रौणिया, सेम, कोलधार, गडोली, रौंलाकोट, झिंवाली, चांठी, मरोड़ा एवं तिवाड़गांव—के 50 प्रभावित कास्तकारों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान 13 कास्तकारों द्वारा अपनी आपत्तियां एवं सुझाव दर्ज कराए गए, जिनके निस्तारण की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि परियोजना से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति की आपत्तियों एवं सुझावों को गंभीरता से सुना जाएगा तथा भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन की समस्त प्रक्रिया उचित प्रतिकर एवं पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम-2013 के प्रावधानों के अनुरूप निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपादित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आपत्तियों का समयान्तर्गत निस्तारण करने के निर्देश दिये गये ।
जनसुनवाई के दौरान विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी नीलू चावला, अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड लोनिवि दीपक कुमार, तहसीलदार टिहरी धीरज राणा, नायब तहसीलदार प्राची बहुगुणा, प्रधान सहायक बीना सेमवाल सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!