Ad image

प्रगति क्लस्टर स्वायत्त सहकारिता में शिवानी अध्यक्ष, गीता देवी सचिव चुनी गईं

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

(गजा से डी.पी. उनियाल)।

टिहरी गढ़वाल 24 जुलाई। विकासखंड फकोट के अंतर्गत ग्रामोत्थान रीप परियोजना के प्रगति क्लस्टर स्वायत्त सहकारिता समूह चाका (क्वीली) की वार्षिक आमसभा सरस्वती विद्या मंदिर, पोखरी में आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह असवाल तथा विशिष्ट अतिथियों प्रधान मुकेश विजल्वाण (पलोगी) और प्रधान अमिता देवी (किराड़ा) ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
बैठक में वर्ष 2025-26 के कार्यों की समीक्षा, नई कार्यकारिणी एवं लेखा समिति के गठन तथा आजीविका एवं व्यवसायिक गतिविधियों की भावी रणनीति पर चर्चा की गई। आजीविका समन्वयक उपेंद्र सजवाण ने परियोजना की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें शिवानी को अध्यक्ष, गीता देवी को सचिव, विजय लक्ष्मी देवी को कोषाध्यक्ष तथा संगीता, रमा देवी, हर्षी देवी, अनिता और रंजीता को सदस्य चुना गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई गई।
मुख्य अतिथि जोत सिंह असवाल ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बना रहे हैं। बैठक में एनआरएलएम एवं ग्रामोत्थान रीप परियोजना के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में महिला समूहों की सदस्य मौजूद रहीं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!