सुमन दिवस पर निकलेगी ‘श्री देव सुमन स्मृति झांकी’, क्षेत्रवासियों से सहभागिता की अपील

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 24 जुलाई। अमर शहीद श्री देव सुमन के शहादत दिवस ‘सुमन दिवस’ (25 जुलाई) के अवसर पर भू-भूम्याल जागृति मंच, टिहरी गढ़वाल के तत्वावधान में ‘श्री देव सुमन स्मृति झांकी’ का आयोजन किया जाएगा।

आज शुक्रवार को आयोजन समिति की बैठक रामलीला मंच में संपन्न हुई। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों, युवाओं और देवभूमि के स्वाभिमान से जुड़े सभी नागरिकों से बड़ी संख्या में शामिल होकर अमर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।
कार्यक्रम के अनुसार शनिवार प्रातः 10 बजे बौराड़ी स्टेडियम स्थित रामलीला मंच से स्मृति झांकी का शुभारंभ होगा। यात्रा नई टिहरी जेल स्थित श्री देव सुमन स्मारक से होकर अमर शहीद के पैतृक गांव जौल (चंबा) तक पहुंचेगी।
इसके बाद सायं 5 बजे पुनः बौराड़ी स्टेडियम से श्रद्धांजलि यात्रा प्रारंभ होकर सुमन पार्क, नई टिहरी पहुंचेगी। यहां जनगीतों और श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से अमर शहीद श्री देव सुमन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसी के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
भू-भूम्याल जागृति मंच ने कहा कि यह आयोजन केवल श्रद्धांजलि कार्यक्रम नहीं, बल्कि श्री देव सुमन के त्याग, बलिदान और जनाधिकारों के लिए किए गए संघर्ष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास है।
इस आयोजन में नगर पालिका परिषद, नागरिक मंच, त्रिहरी संगठन, भारत स्वाभिमान, राज विद्या केंद्र, रामलीला समिति एवं उत्तराखंड संयुक्त संघर्ष समिति का विशेष सहयोग रहेगा। आयोजन समिति ने अधिकाधिक लोगों से सहभागिता कर अमर शहीद श्री देव सुमन के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया है।

बैठक में सुंदरलाल उनियाल, कमल सिंह महर, भगवान चंद रमोला, महावीर उनियाल, महिपाल नेगी, राकेश भूषण गोदियाल, मनोज शाह, अनुराग पंत, सुनील उनियाल, अमित पंत, देशभूषण जोशी, मनीष पंत, शिवम गिरी, जगजीत नेगी, सतीश थपलियाल आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!