ग्रामीण क्षेत्र विकास समिति की सचिव कुंभीबाला भट्ट के निधन पर शोक

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 26 जुलाई। ग्रामीण क्षेत्र विकास समिति की सचिव श्रीमती कुंभीबाला भट्ट के आकस्मिक निधन पर समिति परिवार, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
समिति अध्यक्ष सुशील बहुगुणा ने बताया कि कुंभीबाला भट्ट वर्ष 1996 से समिति से जुड़ी थीं और लगभग तीन दशकों तक समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण, नशामुक्ति, कन्या भ्रूण हत्या के विरुद्ध जागरूकता तथा दिव्यांगजनों के सहयोग जैसे सामाजिक अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाती रहीं। उन्होंने समिति की ‘शराब नहीं, संस्कार’ मुहिम को गांव-गांव तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।
क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय ने उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि नारी सशक्तिकरण और सामाजिक सेवा में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। समिति परिवार सहित लक्ष्मी बहुगुणा, जगदीश बडोनी, रवीश चमोली और धर्मेंद्र पंवार ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!