टिहरी गढ़वाल 01 अगस्त। थत्यूड़ सकलाना क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हटवाल गांव में हरेला पर्व के तहत स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राओं ने ‘हर गांव का यही पैगाम, एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया। इस दौरान छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए रोपे गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।
प्रधानाध्यापिका गुड्डी रौतेला ने छात्रों को अपनी मां के नाम एक-एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षिका अनिता उनियाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण बेहद जरूरी है। समाजसेवी अनिल हटवाल ने कहा कि मां के नाम लगाया गया पौधा पर्यावरण संरक्षण के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मातृ सम्मान को भी बढ़ावा देता है।
इस अवसर पर शिक्षिका हेमा रावत सहित वशु उनियाल, दिव्या, दीपक, सौरभ, आरूषी, अनुराग, साक्षी, सारिका, अवंतिका आदि स्काउट-गाइड छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत छात्रों ने किया पौधारोपण

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।




