टिहरी गढ़वाल 7 अगस्त। विकासखंड चंबा के अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के तहत गांधी स्टेडियम बौराड़ी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन अब जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
14–17 वर्ष बालक वर्ग में बॉक्सिंग से अंकुश नेगी व कृष्णा नेगी, कबड्डी से साजन व प्रिंस, एथलेटिक्स से नितिन व अभिषेक, हॉकी से आदर्श व वंश डबराल, जूडो से सुभाष व शुभम, वॉलीबॉल से अंकित मेहर व शिवांश, बैडमिंटन से दिव्यांशु सकलानी व आदर्श उनियाल, टेबल टेनिस से दीपक, फुटबॉल से ऑर्थन रावत तथा कराटे से सुमन बिष्ट का चयन हुआ।
14–17 वर्ष बालिका वर्ग में बैडमिंटन से जिया व दिव्यांशी, कराटे से सोनम चौहान व प्रतिष्ठा उनियाल, जूडो से शिवानी व पारुल, कबड्डी से अंशिका व अक्षरा, बॉक्सिंग से संस्कृति चौहान व मीनाक्षी, बास्केटबॉल से शाहिना, हॉकी से प्रिया, ताइक्वांडो से कसक, टेबल टेनिस से आकृति तथा वॉलीबॉल से दिया चयनित हुईं।
17–19 वर्ष बालक वर्ग में ताइक्वांडो से अनिल नेगी, टेबल टेनिस से आयुष पुंडीर, जूडो से सागर सिंह, बास्केटबॉल से अर्पित सजवाण, कबड्डी से अभिनव डबराल, बैडमिंटन से सौरव, एथलेटिक्स से सुजल सिंह व आयुष पाल, बॉक्सिंग से प्रिंस नेगी व लकी तथा वॉलीबॉल से संजीव व शौर्य सिंह का चयन हुआ। बालिका वर्ग में जूडो से सपना तथा कबड्डी से सुप्रिया ने स्थान बनाया।
19–21 वर्ष बालक वर्ग में एथलेटिक्स से अनीश, बैडमिंटन से अभिषेक रावत, बॉक्सिंग से आर्यन नेगी, ताइक्वांडो से कृष्ण पैन्यूली तथा टेबल टेनिस से आदित्य का चयन हुआ। बालिका वर्ग में जूडो से सारिका व सोनम तथा टेबल टेनिस से सीमा चयनित हुईं।
21–23 वर्ष बालक वर्ग में फुटबॉल से मयंक, टेबल टेनिस से संदीप तथा बास्केटबॉल से प्रखर ने जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया।
प्रतियोगिता के आयोजक प्रधानाचार्य डॉ. सुशील कुमार कोटनाला रहे। आयोजन का संचालन व्यायाम शिक्षक चक्रधर प्रसाद भद्री ने किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में ब्लॉक समन्वयक यशपाल रावत, मनोज नेगी, राजेंद्र डोभाल, डॉ. राधाकृष्ण कोठारी, विपुल घिल्डियाल, राकेश शाह, राकेश बधानी, जाहिद हसन, गिरीश राणा, दिनेश जुयाल, अरविंद पवार, दुर्गा रावत, अरविंद नेगी, मनीषा पंवार, ममता कुमाई, राखी राणा सहित अनेक शिक्षकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
चयनित खिलाड़ियों को जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गईं तथा उनसे उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने की अपेक्षा व्यक्त की गई।
मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना: ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जनपद स्तर के लिए हुआ चयन

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।




