Ad image

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में दीक्षारंभ कार्यक्रम संपन्न

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 07 अगस्त 2026। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नई टिहरी, टिहरी गढ़वाल में आज दिनांक 07 अगस्त 2026 को प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर राजकुमार त्यागी की अध्यक्षता में प्रथम सेमेस्टर में प्रवेशित सभी छात्र-छात्राओं के स्वागत में”दीक्षारंभ कार्यक्रम” (Student Induction Programme) का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम हाइब्रिड मोड में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य, प्रो. ए.के. मौर्य (राजकीय महाविद्यालय, थत्यूड़) वर्चुअल /ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। प्रो राजकुमार त्यागी ने सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश पर शुभकामनाएं दी और उन्हें अनुशासन और परिश्रम से सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि ने सभा को संबोधित करते हुए नव प्रवेशित छात्र- छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी । वर्चुअल माध्यम से जुड़ी महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. प्रीति कुमारी ने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें कक्षाओं में आवश्यक 75% उपस्थित एवं ड्रेस कोड के पालन के विषय में अवगत कराया ।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. आरती खंडूरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. हर्षिता जोशी ने छात्र-छात्राओं को नई शिक्षा नीति NEP-2020 की बारीकियों और विशेषताओं को पीपीटी के माध्यम से अवगत कराया। कला,विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय की प्रवेश समितियों के संयोजक क्रमशः डॉ अनिल भट्ट, डॉ रजनी गोसाई, डॉ स्नेहलता मौर्या तथा डॉ आराधना सक्सेना द्वारा अपने-अपने संकाय और विषयों से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर मुख्य शास्ता(प्रॉक्टर) प्रो. डी.पी.एस. भंडारी ने महाविद्यालय के नियमों और अनुशासन से छात्र-छात्राओं को अवगत कराते हुए उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की तकनिकी व्यवस्थाओं का संचालन डॉ वैभव सिंह रावत द्वारा किया गया I कार्यक्रम में डॉ राजपाल रावत, डॉ दिलीप भाटिया, डॉ पी सी पैन्यूली, डॉ. संजय कुमार, डॉ नूर हसन, डॉ सोबन सिंह कोहली, डॉ महेश मेवाफरोश, डॉ पुष्पा पंवार, डॉ मीनाक्षी टम्टा, डॉ शुभम उनियाल, डॉ गीता सैनी सहित सभी प्राध्यापक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।डॉ. दीपेंद्र सिंह तोपवाल, डॉ.शुभम गोस्वामी, डॉ चंचल गोस्वामी, डॉ उर्वशी कश्यप, डॉ चन्द्रावती जोशी,डॉ कमलेश पांडेय ने कार्यक्रम की सफलता में विशेष सहयोग प्रदान किया । कार्यक्रम के अंत में डॉ साक्षी शुक्ला ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।श्रीमती किरन तोपवाल और श्री पटेल ने कार्यक्रम की सफलता में सहयोग दिया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!