Ad image

पैठाणी महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ‘दीक्षारम्भ’ कार्यक्रम

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

पौड़ी गढ़वाल 13 अगस्त । राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय बनास, पैठाणी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों से परिचित कराने के लिए ‘दीक्षारम्भ’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं प्रभारी प्राचार्य डॉ. कुमार गौरव जैन की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
आईक्यूएसी सेल के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में करीब 72 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों को महाविद्यालय में संचालित बीबीए, बीसीए, बीएससी कंप्यूटर साइंस, फूड टेक्नोलॉजी, नॉन-कन्वेंशनल एनर्जी सहित विभिन्न नियमित एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की जानकारी दी गई।
प्रभारी प्राचार्य डॉ. कुमार गौरव जैन ने विद्यार्थियों से अनुशासन एवं ईमानदारी के साथ शिक्षा ग्रहण कर उज्ज्वल भविष्य बनाने का आह्वान किया। डॉ. दिनेश रावत ने प्रवेश प्रक्रिया, पाठ्यक्रमों एवं महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
डॉ. कामिका चौधरी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप ज्ञान, कौशल एवं नवाचार पर जोर दिया। डॉ. पुनीत चंद्र वर्मा ने देवभूमि उद्यमिता योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को ‘जॉब सीकर’ के बजाय ‘जॉब क्रिएटर’ बनने के लिए प्रेरित किया। अन्य प्राध्यापकों ने एनएसएस, रेडक्रॉस, नमामि गंगे, एंटी-ड्रग अभियान, छात्रवृत्ति, स्वीप एवं करियर काउंसलिंग सहित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में स्वतंत्रता दिवस एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर आधारित क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!