अस्पताल के बाहर सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला

admin
1 Min Read
खबर को सुनें

अस्पताल के बाहर सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला

श्रीनगर कश्मीर में सुरक्षाबलों पर अस्पताल के बाहर आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला

जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम आतंकियों ने एसएमएचएस हॉस्पिटल और पास के करन नगर सीआरपीएफ के नाके पर ग्रेनेड हमला किया। इस हमले में पांच जवान सहित एक एसआई घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 

उसके बाद आतंकवादियों ने करण नगर में पुलिस स्टेशन पर भी गोलीबारी की।

श्रीनगर में आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 6 जवान घायल

घटना के जबाब में सुरक्षा बलों ने तुरंत लगभग 6:50 बजे जवाबी कार्रवाई की। साथ  ही पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूरे इलाके में घेराबंदी कर आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है

Share This Article
error: Content is protected !!