बौराड़ी में 29 सितम्बर से होगी रामलीला:हनुमान ध्वज स्थापित

admin
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी – बौराड़ी स्टेडियम में नवयुवक अभिनय श्रीरामकृष्ण लीला समिति ने 29 सितंबर से शुरू होने वाली रामलीला की तैयारियां शुरू कर दी है। रामलीला को सफल बनाने के लिए बौराड़ी स्टेडियम में समिति से जुडे़ लोगों ने पूजा-अर्चना कर हनुमान ध्वज स्थापित किया।

रामलीला समिति के अध्यक्ष गिरीश घिल्डियाल ने बताया कि वर्षों की भांति इस बार भी 29 सितंबर से रामलीला का मंचन शुरू किया जाएगा। बताया कि जो भी कलाकार रामलीला में पात्र बनना चाहते हैं, वह संपर्क कर सकते हैं। एक सितंबर से रामलीला की रिहर्सल शुरू की जाएगी।

Share This Article
error: Content is protected !!