Ad image

देहरादून मार्ग पर घायल अज्ञात व्यक्ति का एसडीआरएफ ने किया त्वरित रेस्क्यू, अस्पताल पहुंचाया

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश, 10 जुलाई 2026। नटराज चौक से लगभग एक किलोमीटर आगे देहरादून मार्ग पर घायल अवस्था में पड़े एक अज्ञात व्यक्ति को एसडीआरएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात्रि 09:07 बजे एसडीआरएफ को सूचना मिली कि सड़क किनारे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल पड़ा है और उसके सिर से अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला की टीम प्राथमिक उपचार सामग्री के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
मौके पर पहुंचकर एसडीआरएफ जवानों ने घायल की स्थिति का आकलन किया और प्राथमिक उपचार देकर उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस के माध्यम से घायल को बेहतर उपचार के लिए ऋषिकेश अस्पताल भेजा गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!