एनसीसी अकादमी को लेकर हिंडोलाखाल में पहली जनवरी से अनशन करेंगे नैथानी

admin
3 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार

नई टिहरी, 30 दिसम्बर 2019

पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी देवप्रयाग से एनसीसी को पौड़ी शिफ्ट करने के विरोध में एक जनवरी से ब्लाक मुख्यालय हिन्डोला खाल में आमरण अनशन करने जा रहे हैं।  पिछले 175 दिनों से एनसीसी मुद्दे पर हिन्डोला खाल में धरना जारी है। एनसीसी अकादमी बचाओ समिति संयोजक पूर्व प्रमुख जयपाल पंवार ने कहा कि क्षेत्रीय जनता और जन-प्रतिनिधि एनसीसी मुद्दे को लेकर आंदोलनरत हैं। साथ ही प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री को इस मामले में पत्र भेजने के साथ ही भेंट भी कर चुके है। 

जयपाल पंवार ने कहा कि पूर्व मंत्री नैथानी ने प्रदेश के सभी 70 विधायकों व क्षेत्रीय सांसदों को इससे जुड़े दस्तावेज भी सौंपे। पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट, शूरवीर सजवाण, किशोर उपाध्याय एनसीसी अकादमी के पक्ष में समर्थन देने हिंडोलाखाल पहुंचे थे। समाज सेवी गबर सिंह बंगारी ने हाईकोर्ट में इस मुद्दे को लेकर सरकार के फैसले को चुनौती देते हुए याचिका दायर की हुई है। क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी के खुलकर सामने न आने पर उन्हें कई बार आंदोलनकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ा। 

एनसीसी बचाओ समिति अध्यक्ष के के कोटियाल, ब्लॉक प्रमुख सूरज पाठक सहित क्षेत्र के कई जनप्रनिधियों का कहना कि जब तक देवप्रयाग के श्रीकोट मालडा में एनसीसी अकादमी स्थापित नहीं होती है, वह इस मुद्दे पर आंदोलन जारी रखेंगे। तत्कालीन सीएम हरीश रावत ने बीते वर्ष पांच दिसंबर को हिंडोलाखाल में एनसीसी अकादमी का शिलान्यास किया था। लेकिन त्रिवेंद्र रावत ने  देवप्रयाग के बजाय एनसीसी अकादमी को पौड़ी जिले में शिफ्ट करने का फैसला लिया। जिसके विरोध में देवप्रयाग क्षेत्र की जनता उक्त मुद्दे पर आंदोलनरत है तथा पिछले 175 दिनों से अभी तक आंदोलन चल रहा है।

Share This Article
error: Content is protected !!