वार्ड सदस्यों ने ली शपथ

admin
1 Min Read
खबर को सुनें

न्याय पंचायत गराकोट में राजेंद्र पंवार ने वार्ड सदस्यों को दिलाई शपथ

गढ़ निनाद समाचार

नई टिहरी, 28 दिसम्बर 2019

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद रिक्त चल रहे ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य पदों पर चुनाव के बाद कल शुक्रवार को न्याय पंचायत स्तर पर उन्हें शपथ दिलाई गई।

जाखणीधार विकास खण्ड की न्याय पंचायत गराकोट में सहायक विकास अधिकारी (कृषि) राजेन्द्र सिंह पंवार ने वार्ड सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

वहीं न्याय पंचायत कुम्हारधार में श्रीमती मंजू जोशी पर्यवेक्षक बल विकास, दपोली में अंकित सैनी कनिष्ठ अभियंता लघु सिंचाई, ढूंग बड़वाली में अमित गुनसोला कनिष्ठ अभियंता ग्रामीण विकास विभाग, सिलोली में सब्बल लाल सहायक विकास अधिकारी उद्यान और न्याय पंचायत जलवाल गांव में श्रीमती सुषमा मैठाणी पर्यवेक्षक बाल विकास विभाग ने वार्ड सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Share This Article
error: Content is protected !!