Ad image

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ

admin
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार (जीएनएस)

नई टिहरी, 5 जनवरी 2020

प्रदेश भर में अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बीते कई दिनों से आन्दोलनरत हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कण्डीसौड़ बाजार से विकासखण्ड मुख्यालय तक आक्रोश रैली निकाली। 

रैली में मांगों को न माने जाने को लेकर आक्रोश जाहिर करते हुये नारेबाजी की। बाद में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय मैदान में सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आन्दोलन को समर्थन देने काफी संख्या में ग्राम प्रधान भी पहुंचे। 

इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री संघ की ब्लाक अध्यक्ष रामदेई राणा, पूर्व प्रधान राजेश भट्ट, उपाध्यक्ष मुन्नी देवी, कोषाध्यक्ष हरि प्रिया जड़धारी,सचिव ममता गुसाईं, संरक्षक गीता देवी, सुधा सकलानी, सुनीता चौहान, उमा भट्ट आदि मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!