डेढ़ पेटी शराब सहित युवक गिरफ्तार

admin
1 Min Read
Police arrested man with wine case
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार * टिहरी, 5 जनवरी 2020

ऋषीकेश: मुनी की रेती थाना अंतर्गत भद्रकाली चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को शराब तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार कर कब्जे से डेढ़ पेटी शराब बरामद की है।

मुनी की रेती थाना पुलिस के अनुसार रविवार की सुबह पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान भद्रकाली चौकी प्रभारी आशीष कुमार को उस समय शराब तस्कर पकड़ने में सफलता मिली जब पुलिस की टीम ने वन विभाग के नवनिर्मित पुल के पास शराब तस्करी कर रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया। 

चौकी प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान सचिन जाटव पुत्र धर्मवीर यादव निवासी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। बताया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शराब तस्करी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसको सोमवार की सुबह न्यायालय में पेश करने के लिए टिहरी भेजा जाएगा।

Share This Article
error: Content is protected !!