फुटबॉलर की बाइक दुर्घटना में मौत

admin
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार * 16 मार्च 2020

ऋषिकेश: देहरादून फुटबॉल लीग चैंपियन और दून स्टार फुटबॉल एकेडमी का बेहतरीन फुटबॉलर रोहित नेगी की रविवार को बाइक दुर्घटना में मौत हो गई। रोहित अपनी बाइके से पौड़ी से देहरादून आ रहा था। ऋषिकेश-शिवपुरी के पास किसी अज्ञात वाहन से रोहित की बाइक टकरा गई और उसकी मौत हो गई। 

रोहित देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कॉलेज का छात्र था। रोहित ने मोहन बागान सेल फुटबॉल एकेडमी झारखंड में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। वर्तमान में वह दिल्ली में फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में अस्थाई नौकरी कर रहा था। वह दिल्ली के प्रसिद्ध क्लब गढ़वाल हीरोज एफसी से फुटबॉल खेल रहा था। रोहित की मौत पर लहेल जगत में सन्नाटा पसरा है। टिहरी में भी खेल प्रेमियों ने रोहित के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।

Share This Article
error: Content is protected !!