दुर्घटना में 2 की मौत

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

उत्तरकाशी 21 अक्टूबर। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पोखुदेवता के पास एक स्कूटी वाहन दुर्घटना ग्रस्त हुई है जिसमें सवार दोनों लोगों की मौत हो गई है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को लेकर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है । बताया जाता है कि उक्त वाहन में दो व्यक्ति सवार थे। दोनों व्यक्तियों की घटना स्थल पर मृत्यु होना बताया जा रहा हैं। जिन्हें 108 एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में लाया गया हैं डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया मृतक की पहचान विवेक पुत्र श्री जयप्रकाश, उम्र लगभग 26 वर्ष, निवासी- ग्राम बड़ेथी, उत्तरकाशी के रूप में हुई है जबकि दूसरे व्यक्ति की पहचान की कार्यवाही की जा रहीं है।

Share This Article
error: Content is protected !!