टिहरी में धूमधाम से मनाई गई होली

admin
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी जनपद में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने एक दूसरों को गुलाल लगाया व होली की बधाई दी। टिहरी शहर के विभिन्न मोहल्लों में लोगों ने ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया। कहीं कहीं लोगों ने भांग की पकोड़ी व ठंडाई का आनंद भी लिया। 

शहर के सेक्टर 5-ए में पालिकाध्यक्ष सीमा कृशाली के नेतृत्व में टीम ने घर घर जाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं तथा महिलाओं ने जमकर नृत्य भी किया। बौराड़ी शिव मंदिर, स्टेडियम, गणेश चौक, हनुमान चौक, दूँगीधर, टिनशेड, कुलना मार्केट आदि में लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाया।

Share This Article
error: Content is protected !!