मध्यप्रदेश: ‘कमल’ के हो गए ‘महाराज’! क्या ‘नाथ’ हो जाएंगे अनाथ?

admin
2 Min Read
खबर को सुनें

बीजेपी विधायक पहुंचे गुरुग्राम तो कांग्रेसी बंगलूरू 

गढ़ निनाद समाचार * 11 मार्च 2020

मध्यप्रदेश: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के पाला बदलने से मध्यप्रदेश में एकाएक घटे राजनीतिक उठापटक के चलते कमलनाथ सरकार पर संकट के बादल छा गए हैं। कांग्रेस से 18 साल का साथ छोड़कर ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी का हिस्सा बन रहे है। यह उनका दूसरा घर होगा जहां विजयराजे के बाद वसुंधरा और यशोधरा राजे सिंधिया अपना रुतबा काफी पहले बना चुकी हैं। उधर कांग्रेस के 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद बीजेपी ने मंगलवार रात ही अपने विधायकों को विमान से भोपाल से दिल्ली गुरूग्राम ले गई। विधायकों को गुरुग्राम के आईटीसी ग्रैंड भारत होटल में शिफ्ट किया गया है। 

वहीं कांग्रेस ने भी अपने 92 विधायकों को अज्ञात स्थान पर शिफ़्ट कर दिया है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के 22 विधायकों के त्यागपत्र के बाद संकट में आई कांग्रेस सरकार ने मंगलवार शाम को विधायक दल की बैठक में मौजूद अपने 92 विधायकों को एकजुट रखने के लिए ऐसा किया है।

किसी अज्ञात स्थान पर एक साथ रखने का निर्णय लिया है। प्रदेश कांग्रेस ने एक नेता ने कहा कि सरकार को समर्थन कर रहे हमारे 92 विधायकों को प्रदेश के एक होटल में एकसाथ रखा जाएगा। मुख्यमंत्री कमलनाथ के विश्वासपात्र मंत्री सज्जन सिंह वर्मा बागी विधायकों से संपर्क करने के लिए मंगलवार रात को विमान से बेंगलुरु पहुंच गए हैं। सुत्रों ने बताया कि मंत्री सज्जन सिंह वर्मा कांग्रेस के नाराज 19 विधायकों से संपर्क करने में लगे हैं।

Share This Article
error: Content is protected !!