Ad image

दिलबर के परिजनों को कपिल मिश्रा ने की तीन लाख की मदद

admin
1 Min Read
भाजपा नेता कपिल मिश्रा द्वारा दिलबर के परिजनों को कपिल मिश्रा ने की तीन लाख की मदद
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार * 17 मार्च 2020

नई टिहरी: विगत दिनों दिल्ली दंगे में मारे गए पौड़ी के रोखड़ा गांव निवासी दिलबर के परिवार पर मानो दुःख का पहाड़ टूट पड़ा था। 

परिजनों की मदद को दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने 10 लाख की मदद की। आज भाजपा के वरिष्ठ नेता कपिल मिश्रा ने 3 लाख की आर्थिक मदद की धोषणा की। मिश्रा ने सोशल मीडिया के माध्यम से मदद की जानकारी देते हुए जल्द गांव आने की बात कही है।

विगत दिवस अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान उत्तराखंड सरकार के उच्च शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डा.धनसिंह रावत ने भी सरकार की ओर से पांच लाख रुपए का चेक दिलबर के परिजनों को दिया। इसके अलावा भाजयुमो की राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी नेहा जोशी भी एक लाख की मदद कर चुकी हैं।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!