मांडवीय ने बंदरगाहों पर माल ढुलाई को लेकर की समीक्षा बैठक

admin
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़ (जीएनएन) * 25 मार्च 2020

नयी दिल्ली (वार्ता) । पोत परिवहन मंत्री मनसुख लाल मांडवीय ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग को और सख्त बनाते हुए बंदरगाहों से माल ढुलाई के सुचारू संचालन के लिए अधिकारियों को आज सख्त निर्देश दिए और कहा कि आपूर्ति किसी भी तरह से प्रभावित नही होनी चाहिए।

श्री मांडवीय ने मंगलवार को बड़े बंदरगाहों पर माल ढुलाई को व्यवस्थित और बेहतर बनाये रखने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्थिति की समीक्षा की और सभी बंदरगाहों को अध्यक्षो तथा महा निदेशक पोत परिवहन से बात की।

श्री मांडवीय ने कहा कि 90 फीसदी से अधिक  माल ढुलाई बंदरगाहों से की जाती है और मंत्रालय इसकी आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा इसे बेहतर बनाने के लिए सभी ज़रूरी उपाय  रहा है।

अभिनव 

वार्ता

Share This Article
error: Content is protected !!