नीम बीच, पांडव पत्थर के पास गंगा में डूबे युवक का SDRF ने 20–25 फीट गहराई से किया बरामद

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश, दिनांक 09 नवंबर 2026। आज दिनांक 09 नवंबर 2026 को पुलिस चौकी तपोवन, ऋषिकेश से SDRF पोस्ट ढालवाला को सूचना प्राप्त हुई कि साईं घाट, पांडव पत्थर के समीप गंगा नदी में नहाते समय एक युवक डूब गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली से 08 युवकों का एक समूह तपोवन क्षेत्र में घूमने आया था। इसी दौरान समूह में शामिल एक युवक गंगा नदी में स्नान करते समय डूब गया। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट ढालवाला की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचकर SDRF टीम द्वारा स्थिति का जायजा लिया गया तथा गंगा नदी में युवक की तलाश के लिए सघन सर्च अभियान शुरू किया गया। नदी की गहराई एवं तेज बहाव को देखते हुए SDRF के प्रशिक्षित डीप डाइवर द्वारा स्कूबा डाइविंग (Scuba Diving) की सहायता से गहन तलाशी अभियान चलाया गया।

कड़ी मशक्कत के बाद SDRF टीम के डीप डाइवर पंकज सिंह द्वारा लगभग 20 से 25 फीट की गहराई से युवक को बरामद कर नदी से बाहर निकाला गया। इसके पश्चात 108 के माध्यम से हॉस्टिपल भेजा गया जहां पर युवक को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया,

युवक की पहचान आशीष उम्र: 22 वर्ष निवासी: दिल्ली के रूप में हुई है।

इस रेस्क्यू अभियान में जल पुलिस, आपदा राहत दल एवं SDRF टीम द्वारा आपसी समन्वय के साथ कार्य किया गया। SDRF के प्रशिक्षित डीप डाइवर ने आधुनिक उपकरणों एवं तकनीकी दक्षता का उपयोग करते हुए गंगा नदी की गहराई में सर्च अभियान चलाकर युवक को बरामद किया।

*रेस्क्यू टीम*
* Asi विजेंद्र कुड़ीयाल
* Ct मातबर सिंह
* Ct रविंद्र सिंह
* Ct अनूप रावत
* Ct पंकज बिष्ट
* Upnl सुमित

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!