टिहरी पालिका ने शहर में डुगडुगी बजाकर कोरोना के प्रति किया सजग

admin
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार * 18 मार्च 2020

नई टिहरी। टिहरी नगर पालिका अध्यक्ष सीमा कृशाली ने बताया कि भारत सरकार एवं उत्तराखंड सरकार के निर्देश पर नगर पालिका परिषद टिहरी द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव एवं सुरक्षा के लिए मास्क,दस्ताने एवं सेनीटाइजर वितरित किए गए।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेन्द्र सजवाण ने कहा कि आज पालिका ने जगह-जगह जाकर लोगों को बचाव की जानकारी दी। संपूर्ण नगर क्षेत्र में विशेष जन जागरूकता हेतु डुगडुगी के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। कहा कि सभी लोगों से अपील की जा रही है कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें साफ-सफाई बनाए रखें। आज नगरपालिका टिहरी ने भागीरथीपुरम, कोटी कॉलोनी, आसपास के क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क पहनाए।

Share This Article
error: Content is protected !!