Ad image

ब्रेकिंग– एम्स में भर्ती एक महिला समेत दो और कोरोना पॉजिटिव। संख्या हुई-54

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़।

देहरादून/नई टिहरी 28 अप्रैल 2020। प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। आज एम्स में भर्ती महिला मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 2 और नये मामले सामने आए हैं। इनमें एक मरीज यूरोलॉजी विभाग में है तो दूसरी स्टाफ नर्स है। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 54 हो गयी है। जबकि 34 मरीज ठीक होकर घर भी  चले गए हैं।

बता दें कि सुबह नैनीताल जिले की रहने वाली 56 साल की एक महिला जो विगत 22 अप्रैल को एम्स में ब्रेन स्ट्रोक के इलाज के लिए भर्ती हुई थी का ब्लड़ सैम्पल जांच को भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव निकली थी। एक ही दिन में 3 मामले पॉजिटिव आने से एम्स प्रशासन में हड़कंप मचा है।


Please click to share News
TAGGED:
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!