पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई हिरण के बच्चे की जान

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़ * 29 अप्रैल 2020

नई टिहरी। आज कीर्तिनगर पुलिस द्वारा तत्काल रेस्क्यू कर एक हिरण( काकड) के बच्चे की जान बचाकर पुण्य का काम किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज दिनांक 29.04.2020 को सुबह करीब 04 बजे एक काकड़ (हिरण)का बच्चा GVK power house के स्विमिंग पुल में फंस गया था। 

सूचना पर चौकी प्रभारी चौरास विपिन कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और घायल काकड़ के बच्चे को रैस्क्यू कर बाहर निकाला । काकड़ का बच्चा स्वीमिंग पूल में गिरने के कारण बहुत गंभीर रूप से चोटिल हो गया था। घायल काकड़ के बच्चे को पुलिस द्वारा उपचार हेतु कीर्तिनगर पशु चिकित्सालय ले जाया गया। जहाँ पर उसका उपचार चल रहा है वन विभाग को भी सूचित किया गया ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!