नेहरू जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों ने किया याद

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़ * 27 मई 2020

नई टिहरी: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों द्वारा उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा भी ली गई।

इस अवसर पर पूर्व विधायक बिक्रम सिंह नेगी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने औद्योगिक, कृषि व बनिकी का नया युग प्रारम्भ कर देश को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की बुनियाद रखकर विकास किया। जिसका नतीजा यह है कि आज देश अन ओर धन के मामले में आत्म निर्भर है उससे आज की सत्ता पर आसीन सरकार को बहुत कुछ सीखने की आवश्यकता है।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि देश के विभाजन के बाद देश को विकास की राह पर ले जाने के लिए नेहरू जी ने सीमित संसाधनों के द्वारा एक दूरदर्शी सोच रखते हुए देश को नई दिशा देने का काम किया। उससे यह ज्ञात होता है उनका नेतृत्व कितना प्रभावशाली रहा होगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विजय गुनसोला ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के दूरदर्शी निर्णय लेने की क्षमता से ही आज भारत आत्म निर्भर बना है उससे आज की सरकारों को सीखने की जरूरत है।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश सचिव कुलदीप पंवार, सहर अध्यक्ष देवेन्द्र नोडियाल, बरिष्ठ नेता लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र डोभाल, खुशीलाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष दर्शनी रावत, आशी रावत, युवा कांग्रेस अध्यक्ष नवीन सेमवाल, महासचिव साद हसन, अमित चमोली, NSUI के जिलाध्यक्ष ओम भट्ट, पूर्व NSUI जिलाध्यक्ष लखबीर चौहान आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!