Ad image

ग्राम पंचायत की भूमि पर नगर पंचायत कीर्तिनगर द्वारा कराये जा रहे अवैध निर्माण कार्य पर रोक

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़ * 27 मई 2020

नई टिहरी: उप जिलाधिकारी कीर्ति नगर संदीप तिवारी ने बताया कि ग्राम प्रधान रामपुर सरोजिनी देवी की शिकायत थी कि ढुङ्गप्रयाग के ग्राम पैन्यूला में नगर पंचायत कीर्तिनगर द्वारा जिस भूमि पर निर्माण किया जा रहा है वह भूमि ग्राम पंचायत रामपुर के अंतर्गत आती है। 

मामले का संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी ने भूमि की जांच हेतु तहसीलदार व दो राजस्व उपरिक्षको को मौके पर भेजा। राजस्व नक्शो पर आधारित जांच रिपोर्ट में पता चला की भूमि ग्राम पंचायत रामपुर के अंतर्गत आती है। और नगर पंचायत कीर्तिनगर द्वारा किया जा रहा निर्माण कार्य अवैध है। इसके अलावा निर्माण कार्य की अनुमति किसी सक्षम अधिकारी से नही लेना बताया गया है। उपजिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए निर्माण कार्य पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!