नया संसद भवन बनाने के काम पर रोक लगाए न्यायालय : कांग्रेस

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़।

नयी दिल्ली, 01 मई (वार्ता) कांग्रेस ने नया संसद भवन तथा नया प्रधामंत्री आवास बनाने और इसके लिए आसपास के सरकारी भवनों को तोड़ने पर कम से कम 20 हज़ार करोड़ रुपये खर्च करने की योजना को बेतुका करार देते हुए इसकी आलोचना की और उच्चतम न्यायालय से तत्काल प्रभाव से इस पर रोक लगाने की मांग की।

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने शुक्रवार को इस संबंध में आयोजित विशेष संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मोदी सरकार की इसे दोबारा इतिहास लिखने की बेतुकी कवादत बताया और कहा कि इस निधि का इस्तेमाल इस समय कोरोना से लड़ने के लिए चिकित्सा संरचना विकसित करने में किया जाना चाहिए इसलिए योजना को तत्काल रोक जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस मामले में उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की गई है। इसलिए न्यायालय से आग्रह है कि इस निर्माण कार्य मे तेजी से काम चल रहा है इसलिए इस मामले पर तत्काल विचार किया जाना चाहिये।

प्रवक्ता ने कहा कि इस योजना पर  लगातार काम चल रहा है और इस परियोजना के तहत नार्थ ब्लॉक साउथ ब्लॉक के कार्यालय तोड़कर राजपथ की गौरवमयी हरियाली को समाप्त किया जा रहा है। 

अभिनव

वार्ता

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!