इतिहास: 30 मई-पहले हिन्दी साप्ताहिक पत्र का प्रकाशन, पढ़िए अन्य प्रमुख घटनाएं …

admin
2 Min Read
खबर को सुनें

30 मई: आज का दिन हिन्दी पत्रकारिता के इतिहास में सुनहरे शब्दों में लिखा गया है। इसी दिन जुगलकिशोर शुक्ल ने दुनिया के पहले हिन्दी साप्ताहिक पत्र “उदन्त मार्तण्ड” का प्रकाशन ‘कलकत्ता’ अब ‘कोलकाता’ से शुरू किया था।

देश दुनिया के इतिहास में 30 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।

  • 1606: सिखों के पाँचवें गुरू अर्जन देव का निधन।
  • 1826: पहले हिंदी साप्ताहिक पत्र उदन्त मार्तण्ड का प्रकाशन।
  • 1981: बांग्लादेश के राष्ट्रपति जिया-उर-रहमान और उनके 8 सहयोगियों की हत्या, देश में आपातकाल लागू।
  • 1987: गोवा को राज्य का दर्जा मिला। गोवा भारत का 26 वाँ राज्य बना।
  • 1996: 6 वर्षीय बालक गेधुन चोकी नाइया को नया पंचेन लामा चुना गया।
  • 1998: पाकिस्तान ने एक और (छठा) परमाणु परीक्षण किया
  • 1998: अफ़ग़ानिस्तान में भीषण भूकम्प से 5000 लोगों के मरने की आशंका।
  • 2003: नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री लोकेन्द्र बहादुर चंद ने इस्तीफ़ा दिया।
  • 2004: सऊदी अरब में बंधक संकट समाप्त, परन्तु दो भारतीयों सहित 22 की हत्या।
  • 2007: अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दिवस पर 107 शांति रक्षक पुरस्कृत।
  • 2008: अफ़ग़ानिस्तान में एक ज़िले पर तालिबान ने क़ब्ज़ा किया।
  • 2012: विश्वनाथन आनंद पाँचवीं बार विश्व शतरंज चैंपियन बने।
  • 2012: लाइबेरिया के पूर्व राष्ट्रपति चार्ल्स टेलर को सियरा लिओन के गृह युद्ध में किए गए अपराधों और मानवता के खिलाफ किए गए अपराधों के लिए दोषी ठहराते हुए 50 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई।
Share This Article
error: Content is protected !!