Ad image

19 पेटी अंग्रेजी शराब एक गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। विधानसभा सामान्य निर्वाचन- 2022 को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत टिहरी पुलिस द्वारा श्री नवनीत सिंह भुल्लर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद टिहरी गढ़वाल के दिशा-निर्देशन में अवैध शराब, मादक पदार्थ, अवैध नगदी आदि पर सतर्क दृष्टि रखते हुए जनपद में व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

25 जनवरी देर रात्रि थाना नरेंद्रनगर पुलिस व स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एस0ओ0जी0), जनपद टिहरी गढ़वाल की संयुक्त कार्यवाही में पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को सैंट्रो कार संख्या UK12A-6009 में 19 पेटी (228 बोतल) अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते गुजराडा तिराहा, नरेंद्रनगर के पास से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त अमित गोस्वामी उर्फ सोनू पुत्र स्वर्गीय केवल कृष्ण गोस्वामी निवासी अदिति विहार, खजरी रोड श्यामपुर, थाना ऋषिकेश के विरुद्ध थाना नरेंद्रनगर में आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

पुलिस टीम में निरीक्षक प्रदीप पंत (प्रभारी, थाना नरेंद्रनगर) उप-निरीक्षक लखपत बुटोला (एस0ओ0जी0) उप-निरीक्षक मोहन सिंह नेगी (थाना नरेन्द्रनगर) कां0 उबैदुल्लाह (एस0ओ0जी0) कां0 सुधीर कुमार (थाना नरेन्द्रनगर) शामिल रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!