पालिका चम्बा ने प्रशासन को सौंपी 320 बाहरी मजदूरों की सूची: तीसरे दौर का सैनिटाइजेशन शुरू

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़

नई टिहरी, 4 मई 2020। नगर पालिका परिषद चंबा द्वारा पालिका क्षेत्र में तीसरे दौर का सैनिटाइजेशन आरंभ किया गया है। पालिका के सफाई निरीक्षक राजवीर पंवार के  संरक्षण में इनकम टैक्स ऑफिस, खंड विकास कार्यालय चंबा, महिंद्रा फाइनेंस ,श्री देव सुमन विद्यालय,एसआरटी केंपस, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नगर पालिका कार्यालय, प्राथमिक विद्यालय चंबा यादवकार्यालयों में  सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। इसी प्रकार गोवंश के चारे की व्यवस्था में लगी टीम के प्रभारी कृष्ण प्रसाद सेमवाल द्वारा प्रातः काल में 34 गोवंश को आज चारे की व्यवस्था कराई गयी।

पालिका के अधिशासी अधिकारी एस पी जोशी ने बताया कि आज पालिका द्वारा जिला प्रशासन को 320 मजदूरों की सूची सौंपी गयी है, जिसमें 260 मजदूर बिहार राज्य के एवं 60 मजदूर उत्तर प्रदेश राज्य के हैं। इसके अलावा दिल्ली महाराष्ट्र एवं उत्तराखंड के अन्य जिलों की सूची तैयार करने का कार्य किया जा रहा है।  

जोशी ने बताया कि वर्तमान में पालिका में लगभग एक हजार मजदूर रहते हैं। इन सब की सूची तैयार की जा रही है। 

उधर पालिका की तीनों सीआरटी टीमों द्वारा पालिका क्षेत्र में जनपद से बाहर से आए हुए 08 नागरिकों को उनके आवास में ही quarantine किया गया है। पालिका क्षेत्र में  CRT टीम द्वारा अब तक 42 लोगों को कोरेंटिन किया जा चुका है। 

अधिशासी अधिकारी ने बताया कि पालिकाध्यक्ष श्रीमती सुमना रमोला द्वारा प्रत्येक दिन नगर क्षेत्र में करोना के कारण हुए लॉकडाउन से कोई नागरिक परेशानी में ना रहे उसकी लगातार समीक्षा कर रही हैं और पालिका के समस्त सभासद जो वर्तमान में कोरोना फाइटर की भांति कार्य कर रहे हैं अपने-अपने क्षेत्रों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। यदि लॉकडाउन का समय और बढ़ता है तो पालिका स्तर से बुजुर्ग लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए एक टीम का प्रथक से गठन किया जाएगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!