नहीं खुले ठेके, मायूस होके लौटे लोग

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़

नई टिहरी, 4 मई 2020। सरकार की गाइड लाइन के अनुसार आज से सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक शराब, वीयर की दुकानें खोली जानी थी। इसके लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी कर दिए थे। इसके बाबजूद दुकानें नहीं खुली। जिससे सुबह से शराब की दुकान पर लाइन लगाये लोगों को मायूस होकर घर लौटने पर मजबूर होना पड़ा।

जिला मुख्यालय पर बौराड़ी स्थित शराब की दुकान के बाहर लोग सुबह से दुकान खुलने का इंतजार करते रहे।पुलिस प्रशासन ने दुकान के बाहर पुलिस कर्मी भी तैनात कर दिए गए थे। बताया जा रहा है कि शासन स्तर पर शराब का कारोबार करने वालों की कुछ मुद्दों को लेकर शिकायत थी जिस पर चर्चा हुई। देखना है कि शराब व्यवसायियों, आबकारी विभाग और शासन स्तर पर क्या दिशा निर्देश मिलते हैं।

बता दें कि सरकार को कम से कम 25 से 30 प्रतिशत राजस्व शराब के कारोबार से मिलता है। पहले शराब की दुकानों को सड़क से दूर ले जाना, फिर अपने निर्णय को पलटी मारना और अब लॉक डाउन से जो क्षति हुई है उसकी भरपाई सम्भव नहीं है। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!