जिलाधिकारी ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

ओपीडी को एडिशनल पीएचसी नई टिहरी में शिफ्ट करने के निर्देश

गढ़ निनाद न्यूज़ * 31 मई 2020

नई टिहरी: जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने आज जिला चिकित्सालय बौराड़ी (टिहरी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी घिल्डियाल ने ओपीडी को एडिशनल पीएचसी नई टिहरी में शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सर्दी, जुखाम, बुखार संबंधी रोगियों को पीएचसी में देखा जाएगा। ताकि सामान्य रोगियों को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके। 

जिलाधिकारी ने इस हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए की पीएचसी में स्वास्थ्य उपकारों की स्थापना व पीएचसी में जो भी मरम्मत कार्य करवाये जाने है, उसे प्राथमिकता के आधार पर तत्काल करा लिए जाएं। वही जिला अस्पताल (डीएच) बौराड़ी में 24 घंटे एक एम्बुलेन्स की तैनाती के भी निर्देश दिए है, ताकि फ्लू सम्बन्धी रोगियों को एम्बुलेंस द्वारा एडिशनल पीएचसी लाया जा सके। 

जिलाधिकारी ने टेलीमेडिसिन सेवा के महत्व को ध्यान में रखते हुए उसे और अधिक व्यवस्थित करने के निर्देश दिए और जिन मरीजो में  कोरोना के कोई भी लक्षण नही दिखते उनका जिला अस्पताल में ही स्वास्थ्य परीक्षण कराने को कहा। उन्होंने कहा कि पीएचसी में आने वाले रोगियों के स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान पीपीई किट अनिवार्य रूप से पहनी जाए। 

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक रुहेला, सीएमओ डॉ0 मीनू रावत, सीएमएस डॉ0 अमित राय, अस्पताल प्रबन्धक पुनीत गुप्ता के अलावा अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी उपस्थित थे।

यह खबर भी पढ़ें: 

[insert page=’breaking-corona-report-positive-of-amrita-rawat-wife-of-cabinet-minister-satpal-maharaj’ display=’all’]

संबधित खबर भी पढ़ें: 

  • [insert page=’health-workers-who-work-day-and-night-during-the-corona-period-should-be-respected’ display=’title|link’] 
  • [insert page=’number-reaches-727-with-114-new-corona-infected-in-uttarakhand’ display=’title|link’] 
  • [insert page=qilagi-village-containment-zone-announced-sealed-until-advance-orders’ display=’title|link’] 

 

 

 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!