Ad image

पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं की भूमिका विषय पर सेमिनार

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून 20 मार्च। वन अनुसंधान संस्थान ने दिनांक 20 मार्च 2024 को ‘पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं की भूमिका’ विषय पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया। कार्यक्रम में न्यू फॉरेस्ट परिसर में स्थित संस्थानों की सौ से अधिक महिला वैज्ञानिक, अधिकारी, तकनीकी अधिकारी, महिला कर्मचारियों ने प्रतिभागिता की। समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती कुसुम कंडवाल, उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष थीं। संस्थान की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मनीषा थपलियाल ने सभा का स्वागत किया और ‘पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं की भूमिका’ पर चर्चा की। वन अनुसंधान संस्थान की निदेशक डॉ. रेनू सिंह ने अपने सम्बोधन में महिलाओं के प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने चिपको आंदोलन की उदाहरण दिया और लैंगिक समानता की महत्वता पर भी बात की। उन्होंने महिलाओं के योगदान को सराहा और उन्हें प्रेरित किया। सेमिनार के अंत में डॉ. पारूल भट्ट कोटियाल, वरिष्ठ वैज्ञानिक ने सभी का धन्यवाद किया।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!